लश्कर ने अमेरिका पर फर्जी सबूत गढ़ने का आरोप लगाया
संगठन पर मुंबई के आतंकवादी हमलों की साजिश रचने का आरोप है। 'द वाल स्ट्रीट जर्नल' में छपी इस खबर को लश्कर ने खारिज कर दिया है। लश्कर प्रवक्ता अब्दुल्ला गजनवी ने एक बयान जारी कर कहा है कि अमेरिका इस संगठन के खिलाफ झूठे सबूत गढ़ने में लगा है। संगठन की ओर से यह प्रेस विज्ञप्ति संभवत: श्रीनगर से जारी की गई है।
गजनवी ने कहा है कि भारत इस कांड में लश्कर की संलिप्तता होने के अपने दावे के पक्ष में पुख्ता सबूत जुटा नहीं पाया, इसलिए अमेरिका भारत की मर्जी के मुताबिक हजारों किलोमीटर दूर पाकिस्तान में लश्कर के खिलाफ मनगढ़ंत सबूत जुटाने में लगा है।
बयान में यह भी कहा गया है कि कसाब के मुंबई के हमलों में संलिप्त होने का भी पुख्ता सबूत नहीं मिला है। लश्कर ने यह बयान ऐसे वक्त दिया है जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान इस कांड में लश्कर की भूमिका होने की पुष्टि करने की तैयारी में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications