50 वर्षो में मजबूत बनकर उभरा है क्यूबा: राउल कास्त्रो

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार क्यूबा में क्रांति की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को आयोजित समारोह में राउल कास्त्रो ने कहा कि वर्तमान दौर की चुनौतियों के बावजूद क्यूबा अपने सिद्धांतों पर डटा खड़ा है।

क्यूबा के दक्षिणी शहर सेंटियागो डी क्यूबा में ही एक जनवरी 1959 को राउल कास्त्रो के बड़े भाई फिदेल कास्त्रो ने बतिस्ता शासन के खिलाफ जीत का ऐलान किया था। वे इसी दिन देश के राष्ट्रपति बने थे।

लंबे समय से बीमार रहने के कारण फिदेल ने पहले अस्थाई तौर पर राउल कास्त्रो को शासन की बागडौर सौंपी थी। बाद में फरवरी 2008 में क्यूबा की नेशनल असेंबली ने राउल कास्त्रो को सर्वसम्मति से राष्ट्रपति चुन लिया।

गुरुवार को आयोजित समारोह में राउल कास्त्रो सैनिक वेश में पहुंचे थे। समारोह में 3,000 आमंत्रित अतिथि मौजूद थे। प्रमुख विदेशी मेहमानों में केवल वेनेजुएला के विदेश मंत्री निकोलस मेडुरो शामिल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+