गाजा में इजरायली हवाई हमले जारी

समाचार एजेंसी डीपीए ने सेना के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया कि गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर हमला किया गया। इन हमलों में अभी तक करीब 420 लोग मारे जा चुके हैं। हमास के आतंकवादियों ने भी दक्षिणी इजरायल पर रॉकेट दागे।

इससे पूर्व इजरायल ने गुरुवार मध्य रात्रि से एक दिन के लिए पश्चिमी तट को बंद करने की घोषणा की थी। शुक्रवार को जेरुसलम के अल-अक्स मस्जिद में शांति पूर्ण तरीके से नमाज अदा करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इजरायली रॉकेट हमले में हमास के वरिष्ठ नेता निजार रेयान का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उनकी मौत हो गई। हमास के अन्य नेता इस्माइल राडवान ने कहा है कि इजरायल से रेयान की मौत का बदला लिया जाएगा।

इजरायल की वायुसेना ने मिस्र की सीमा से लगे हमास के सशस्त्रागारों पर भी हमला किया। सात दिनों से चल रहे इजरायली हमलों में 2,100 से अधिक फिलीस्तीनी नागरिक घायल हुए हैं, जिसमें लगभग 250 की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलों में चार इजरायली भी मारे गए हैं और 12 से अधिक घायल हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+