युद्घ अपराधियों को सजा दिलाने में मदद करे संयुक्त राष्ट्र : हसीना
इन युद्घ अपराधियों पर 1971 के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान सरकार के साथ सांठगांठ कर बेगुनाहों की हत्या कराने का आरोप है। लंबे समय से इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग होती रही है। यहां तक कि हालिया संपन्न चुनाव में यह बड़ा चुनावी मसला था।
हसीना ने इस मसले को फिर से उठाते हुए कहा कि जो लोग बेगुनाहों की हत्या के लिए जिम्मेदार रहे हैं, उन्हें हर हाल में सजा मिलनी चाहिए। 'न्यू एज' अखबार के मुताबिक हसीना ने अपने आवास पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इयान मार्टिन के साथ मुलाकात के दौरान यह मुद्दा उठाया।
अवामी लीग की सलाहकार परिषद के सदस्य मोहम्मद जमीर ने संवाददाताओं को बताया कि हसीना ने अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के तहत इन युद्घ अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विशेष दूत ने आश्वासन दिया कि संयुक्त राष्ट्र बांग्लादेश की नई सरकार के साथ पूरा सहयोग करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications