पाकिस्तान आतंकवाद विरोधी प्राधिकार का गठन करेगा
संघीय जांच एजेंसी(एफआईए) के महानिदेशक पद से हाल फिलहाल मुक्त हुए तारिक परवेज को इस नए सरकारी निकाय का प्रमुख बनाया जा सकता है। 'द न्यूज' अखबार के मुताबिक सरकार ने परवेज को इस निकाय की रूपरेखा तैयार करने और इसका कार्य क्षेत्र तय करने की जिम्मेवारी सौंपी है।
अखबार ने एक अधिकारी के हवाले से खबर प्रकाशित की है कि सरकार इसे सशक्त निकाय के तौर पर स्थापित करना चाहती है। इस प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य होगा आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों से जुड़ी सरकारी एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करना।
एनसीए को देश के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक के दिमाग की उपज माना जा रहा है। अभी तक आतंकवाद के खिलाफ मुहिम की जिम्मेवारी खुफिया एजेंसियों, मुख्यत: आईएसआई पर रही है।
अखबार लिखता है कि 11 सितंबर को अमेरिका में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान पर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। इस चुनौती से पुख्ता तरीके से निपटने के लिए ही यह कदम उठाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications