क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

धोनी को धमकाने के मामले में 3 गिरफ्तार

By Staff
Google Oneindia News

धोनी के परिवार को सोमवार को एक पत्र मिला था जिसमें 50 लाख रुपये फिरौती मांगी गई थी। पत्र भेजने वाले ने अपना नाम तस्लीम बताया है। उसने दावा किया है कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी है।

धोनी के परिवार को फिरौती से संबंधित दो पत्र मिल चुके हैं। पहला पत्र सोमवार को मिला था जबकि दूसरा बुधवार को मिला। दूसरे पत्र में फिरौती की राशि नियत स्थान पर नहीं पहुंचाने और पुलिस को सूचित करने पर धोनी का मकान उड़ाने की धमकी दी गई है।

धोनी ने इस संबंध में बुधवार को झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात की और दोनों पत्र उन्हें सौंप दिए। साथ ही भारतीय कप्तान ने अपने परिजनों की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की। इसके बाद गुरुवार को भारी सुरक्षा के बीच धोनी रांची से रवाना हो गए। झारखंड पुलिस ने धोनी और उनके परिजनों को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करा दी है।

धमकी भरे पत्र पर तत्काल कार्रवाई करते हुए झारखंड पुलिस ने गुरुवार रात तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम-रंजीत, सादिक और परवेज बताए गए हैं। इनसे पूछताछ चल रही है। इसके अलावा पुलिस ने तस्लीम के परिजनोंे से भी पूछताछ की है,ताकि उसके बारे में कुछ सुराग मिल सके।

रांची पुलिस इस मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की मदद ले रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हम तीन कोण पर जांच कर रहे हैं। पहला-क्या धोनी के घर भेजे गए पत्र तस्लीम ने ही लिखे हैं। दूसरा-क्या यह उसके किसी विरोधी गुट का काम तो नहीं। तीसरा-क्या कोई मजाक में ऐसा कर रहा है।"

पुलिस के मुताबिक तस्लीम, सुरेंद्र बंगाली का खास आदमी रहा है। सुरेंद्र रांची का डॉन रहा है। अभी वह हजारीबाग केंद्रीय कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहा है। ऐसा माना जाता है कि तस्लीम 1990 की शुरुआत में रांची छोड़ कर चला गया था और वह दाऊद के साथ जुड़ गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X