मंत्रिमंडल में युवाओं को मौका दे सकती हैं हसीना

ढाका, 2 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश को समृद्ध बनाने का अपना सपना साकार करने के लिए अवामी लीग प्रमुख शेख हसीना मंत्रिमंडल में पढ़े-लिखे युवा नेताओं को मौका दे सकती हैं।

इस बार मंत्रिमंडल में उन नेताओं की उपस्थिति की संभावना धूमिल नजर आ रही है, जिन्होंने हसीना के पिता शेख मुजीबुर रहमान के नेतृत्व में 1971 के बांग्लादेश मुक्ति आंदोलन के हिस्सा लिया था।

समाचार पत्र 'द डेली स्टार' में शुक्रवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक हसीना 25 से 30 की संख्या वाले एक छोटे आकार के मंत्रिमंडल का गठन कर सकती हैं। इसमें वित्त व कानून जैसे मंत्रालयों के लिए इन क्षेत्रों के चर्चित विशेषज्ञों को चुना जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों के कुछ नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

जातीय पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अनिसुल इस्लाम महमूद तथा कार्यसमिति के सदस्य जियाउद्दीन अहमद बाबू व जी.एम. कादिर, वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष राशिद खान मेनन व पोलित ब्यूरो सदस्य फैजल हुसैन बादशा तथा जातीय समाजतांत्रिक दल के प्रमुख हसनुल हक इनू जैसे नेताओं को गठबंधन के सहयोगी दलों से मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

वहीं दूसरी ओर अवामी लीग कार्यसमिति के सदस्य आमिर हुसैन अमु, अब्दुर रज्जाक, तुफैल अहमद, सुरनजीत सेनगुप्ता, मोहिउद्दीन खान आलमगीर और सईदा साजेदा चौधरी जैसे वरिष्ठ नेताओं को इस बार मंत्रिमंडल से बाहर रहना पड़ सकता है। इनमें से कुछ नेताओं को संसदीय समितियों के प्रमुख का पद दिए जाने की संभावना है।

हालांकि हसीना की ओर से अगले सप्ताह तक मंत्रिमंडल के गठन का फिलहाल कोई संकेत नहीं दिया गया है।

लेकिन 'न्यू एज' समाचार पत्र की मानें तो वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार यह प्रक्रिया आठवीं संसद के अध्यक्ष जमीरुद्दीन सरकार द्वारा रविवार को नवनिवार्चित सदस्यों को शपथ दिलाए जाने के साथ शुरू हो जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+