इलिनॉय के गवर्नर ने ओबामा की खाली सीनेट सीट के दावेदार का चयन किया
वाशिंगटन, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। नव निर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा की रिक्त हुई सीनेट सीट को बेचने की कोशिश के आरोपी इलिनॉय के गवर्नर राड ब्लागोजेविक ने राज्य के पूर्व अटार्नी जनरल का नाम सीनेट के बाकी कार्यकाल के लिए चुना है।
गवर्नर ब्लागोजविक ने मंगलवार को एक अप्रत्याशित निर्णय लेते हुए रोनाल्ड र्बीस का चयन खाली सीनेट सीट के लिए किया है। इलिनॉय के सीनेटर के वर्ष 2010 तक के कार्यकाल के लिए बाकी बचे दो वर्षो के लिए सीनेटर नामांकित करने का अधिकार एकमात्र ब्लागोजेविक को है।
परंतु ब्लागोजेविक का विरोध बहुत अधिक है और यह स्पष्ट नहीं है कि उसके द्वारा नामांकित व्यक्ति सीनेटर बन पाएगा या नहीं। सीनेट के डेमोकेट्र सदस्यों का कहना है कि वे र्बीस को स्थान नहीं देंगे। उन्होंने ब्लागोजेविक को एक बयान के माध्यम से कहा था कि उसके द्वारा चुना गया कोई भी व्यक्ति संदेह मुक्त नहीं होगा। रोनाल्ड र्बीस वर्ष 1978 में राज्य में चुनाव जीतने वाले पहले अश्वेत थे।
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी मंगलवार को एक बयान में सीनेट के डेमोक्रेट सदस्यों की चेतावनी को अनसुना किए जाने पर नाखुशी जाहिर की। ओबामा ने कहा कि र्बीस एक अच्छे इंसान और बढ़िया जन सेवक हैं लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेट सदस्यों ने हफ्तों पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे गवर्नर द्वारा नामांकित किसी भी व्यक्ति को स्वीकार नहीं करेंगे।
ओबामा ने कहा, "मैं गवर्नर ब्लागोजेविक के सीनेट सदस्यों की राय को अनसुना करने से काफी नाखुश हूं। गवर्नर के लिए सबसे बेहतर यही है कि वे इस्तीफा दें और किसी अन्य को कानूनी रूप से गवर्नर का पद संभालने का अवसर मिले।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications