पाक ने कहा, मुंबई के हमलावर पाकिस्तानी हो सकते हैं
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने पिछले कई सप्ताह से इंकार के बाद आखिरकार मंगलवार को कहा कि मुंबई हमले के अपराधी पाकिस्तानी नागरिक हो सकते हैं।
पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार महमूद अली दुर्रानी ने इस्लामाबाद से समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन को दिए साक्षात्कार में कहा, "फिलहाल मैं यही कह सकता हूं कि वे पाकिस्तानी नागरिक हो सकते हैं। अभी जांच चल रही है और वह पूरी नहीं हुई है।
उन्होंने कहा, "हमें कसाब का पत्र मिला है। मैंने पत्र देखा है। हमें कुछ खुफिया जानकारी मुहैया कराई गई है जिस पर हम काम कर रहे हैं।"
दुर्रानी ने कहा, "मुंबई हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं लेकिन हमारे पास कोई सबूत नहीं है। "
दुर्रानी का बयान काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि पाकिस्तान शुरू से ही मुंबई हमले में पाकिस्तानी नागरिकों की संलिप्तता को लेकर इंकार करता रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications