नव वर्ष पर चाक-चौबंद होगी पटना की विधि व्यवस्था

पटना पुलिस के अनुसार नव वर्ष के मद्देनजर पटना पुलिस ने पर्यटक और पिकनिक स्थलों समेत होटलों और क्लबों पर चाक-चौबंद व्यवस्था की है। एक जनवरी को विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए एक हजार अतिरिक्त पुलिस बल समेत छह हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

मनचलों और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के लिए चुनिंदा स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त सादे लिबास में पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। शराब पीकर वाहन चलाने पर शक के आधार पर 'अल्कोहल मीटर' द्वारा शराबियों की जांच की जाएगी। हंगामा करने वालों को तुरंत हिरासत में ले लिया जाएगा।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बुधवार को बताया कि गंगा नदी में भी मोटर लांच से पुलिस गश्ती की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी पर संदेह होने पर उनकी सघन जांच के बाद ही समारोह स्थल के अंदर जाने की इजाजत दें। उन्होंने बताया कि होटल मालिकों को भी निर्देश दिया गया है कि होटल में ठहरे संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराई जाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+