युद्धविराम के बारे में बुश ने की अब्बास से बात
समाचार एजेंसी डीपीए ने व्हाइट हाउस के प्रवक्ता गोर्डन जॉनड्रो के हवाले से बताया कि इस दौरान बुश ने फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री सलाम फय्याद और मिस्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक से भी बातचीत की।
प्रवक्ता ने बताया कि सभी नेता इस बात पर सहमत हैं कि युद्धविराम के कारगर होने के लिए आवश्यक है कि उसका सम्मान किया जाए, विशेष रूप से हमास के द्वारा।
प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अगर हमास रॉकेट हमले करना बंद कर दे तो इजरायल भी अपने लोगों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाना बंद कर देगा। इसी तरह इस लड़ाई का अंत होगा।
उल्लेखनीय है कि गत शनिवार से जारी इस लड़ाई में अब तक कम से कम 369 लोग मारे गए हैं। इस बीच अमेरिका के विदेश विभाग ने मध्य पूर्व के फिलिस्तीनी शरणार्थियों की मदद के लिए 8.5 करोड़ डॉलर की राशि देने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications