अभियंता हत्याकांड: कई पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज (लीड-1)
राज्य के पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह ने लखनऊ में पत्रकारों को बताया कि औरैया के पूर्व पुलिस अधीक्षक अकरामुल हक को मनोज गुप्ता हत्याकांड में लापरवाही बरतने का दोषी पाते हुए आज निलंबित कर दिया गया।
सिंह ने बताया, "दिबियापुर के थाना प्रभारी होशियार सिंह को शासन ने बर्खास्त करने का आदेश दिया है। उन्हें पहले निलंबित ही किया गया था। फरार होशियार सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।"
इसके अलावा अभियंता की हत्या में शामिल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक शेखर तिवारी की सुरक्षा में तैनात सरकारी अंगरक्षक पाल सिंह और गजराज सिंह भी को भी बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों को पहले निलंबित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि कथित तौर पर चंदा उगाही की रकम न देने पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक शेखर तिवारी द्वारा 24 दिसम्बर को राज्य लोक निर्माण विभाग के अभियंता मनोज गुप्ता की हत्या करवा दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications