नेपाल में भारतीय परियोजनाओं की सुस्त रफ्तार

काठमांडू, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत के सहयोग से नेपाल में चल रही तमाम परियोजनाओं की रफ्तार इतनी सुस्त है कि पिछले तीन वर्षो में मात्र एक चौथाई परियोजनाएं ही पूरी होने के करीब पहुंच पाई हैं।

नेपाल के वित्त मंत्रालय ने जारी परियोजनाओं की समीक्षा के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ सोमवार को काठमांडू में एक बैठक की।

बैठक के दौरान मंत्रालय की ओर से कहा गया कि विकास से जुड़ी कई छोटी परियोजनाएं, एक बड़ी सीमा परियोजना और आसान ऋण उपलब्ध कराने की एक परियोजना अभी तक शुरू ही नहीं हो पाईं।

नेपाली सरकार के अनुसार भारत ने दक्षिणी नेपाल में तराई के मैदानों में 1,500 किलोमीटर सड़क निर्माण का वादा किया था। लेकिन वादे के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क पर कंकड़ नहीं बिछाए जा सके हैं।

इसके अलावा, भारत की ओर से एक्जिम बैंक के जरिए 10 करोड़ डॉलर का ऋण उपलब्ध कराने का भी वादा किया गया था। इस राशि को नेपाल सरकार द्वारा सड़क निर्माण व विद्युत परियोजनाओं पर खर्च किया जाना था। इन परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया, ऋण के लिए जरूरी कागजी कार्रवाई भी पूरी हो गई, लेकिन पैसा अभी तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका।

सबसे बुरी हालत विकास की उन छोटी परियोजनाओं की है, जिन्हें वर्ष 2003 में दोनों सरकारों के बीच हुए एक द्विपक्षीय समझौते के बाद स्थानीय सरकारी एजेंसियों द्वारा लागू किया जाना था।

समीक्षा बैठक के दौरान जो तस्वीर सामने आई है, उसके अनुसार कुल 201 छोटी विकास परियोजनाओं में से मात्र 46 परियोजनाएं ही पिछले तीन वर्षो के दौरान पूरी हो पाईं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+