भारत-पाक शांति प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए : उमर (लीड-1)

श्रीनगर के ऐतिहासिक शेर-ए-कश्मीर पार्क में आयोजित पार्टी की विजय रैली को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, "मैं लोगों की दिन-प्रतिदिन की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करूंगा। साथ ही मेरी कोशिश होगी कि राज्य में मैं एक प्रभावी व स्वच्छ सरकार दे सकूं।"

रैली के बाद अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत में उमर ने कहा, "मेरे पूर्ववर्तियों की अपेक्षा मेरा काम बेहद चुनौतीपूर्ण है। आतंकवाद की समस्या अभी भी मौजूद है।"

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के साथ शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाए जाने की जरूरत है। तभी जम्मू-कश्मीर में स्थाई तौर पर शांति संभव है। युद्ध कोई विकल्प नहीं है।"

उमर ने कहा कि वे बदले की भावना से राजनीति करने में यकीन नहीं रखते। लोगों के कल्याण के लिए सभी को मिलजुल कर काम करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि मुहर्रम के पहले 10 दिनों के बाद वे राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इससे पहले, दिल्ली से राजधानी श्रीनगर पहुंचने पर उमर का हवाई उड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया।

पार्टी का झंडा लिए नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के समर्थक हवाईअड्डे से अब्दुल्ला के साथ मार्च करते हुए पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

नेकां के एक 25 वर्षीय समर्थक मुश्ताक राथेर ने कहा कि यह विजय मार्च है। राज्य में नेकां को कांग्रेस के समर्थन की घोषणा के बाद अब्दुल्ला के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य में हाल में संपन्न चुनावों में नेशनल कांफ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+