स्पेनिश उप प्रधानमंत्री की मेहमाननवाजी को तैयार है ताज
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। आतंकवादी हमले का शिकार बना मुंबई का ताजमहल होटल अपने पहले अजीम विदेशी मेहमान की खातिरदारी के लिए तैयार है। यह मेहमान होंगी स्पेन की पहली महिला उप प्रधानमंत्री मारिया टेरेसा फर्नाडिज डी ला वेगा। वह छह दिनों के भारत दौरे पर शनिवार को दिल्ली पहुंच रही हैं।
विदेश विभाग के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि स्पेनिश उपप्रधानमंत्री छह जनवरी को मुंबई पहुंचेंगी और ताज होटल में ही ठहरेंगी।
डी ला वेगा अपने भारत प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी से सोमवार को मुलाकात करेंगी। उनका राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।
अधिकारियों ने बताया कि भारत डी ला वेगा के सामने इस बात के सबूत रखेगा कि मुंबई में हमला करने वाले आतंकवादी और इस हमले की साजिश रचने वाले भी पाकिस्तानी थे। इसके अलावा पाकिस्तान की धरती से चल रहे आतंकवाद पर काबू पाने के लिए स्पेन से मदद की मांग की जाएगी।
गौरतलब है कि गत 26 नवंबर को मुंबई में ताजमहल होटल और ओबरॉय होटल समेत कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 175 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications