दिल्ली मेट्रो यात्रियों में जागरूकता फैलाएगी
राजधानी के मेट्रो स्टेशनों पर स्वचालित सीढ़ियों के इस्तेमाल संबंधी सूचनाओं वाले साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इनमें से एक साइन बोर्ड पर लिखा भी गया हुआ है, "स्वचालित सीढ़ी का इस्तेमाल करते समय अपने कदम पर नजर रखें और सीढ़ी की रेलिंग पकड़े रहें।" लेकिन आमतौर पर यात्री इस निर्देश को नजरअंदाज कर देते हैं।
डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा, "दिल्ली मेट्रो स्वचालित सीढ़ियों के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए नव वर्ष की शुरुआत में एक जनवरी से सात जनवरी के बीच सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाएगी। सप्ताह के दौरान यात्रियों को दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों पर स्वचालित सीढ़ियों के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में समझाया जाएगा।"
सप्ताह के दौरान स्काउट एंड गाइड्स के 80 स्वयंसेवक व मेट्रो के कर्मचारी यात्रियों में स्वचालित सीढ़ियों के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जागरूकता फैलाएंगे।
इस दौरान सूचनापरक पर्चियां वितरित की जाएंगी तथा पोस्टर व बैनर लगाए जाएंगे। छह जनवरी को एक सुरक्षा संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications