धोनी से मांगे 50 लाख रुपये, नहीं देने पर घर उड़ाने की धमकी (लीड-1)

इससे पहले उनके परिवार को मिले जबरन वसूली के एक पत्र के बाद झारखंड सरकार ने धोनी को 'जेड श्रेणी' की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई है।

रांची के पुलिस अधीक्षक रिचर्ड लाकड़ा ने आईएएनएस से कहा, "धोनी के पास एक दूसरा धमकी भरा कॉल आया है।"

धोनी के परिवार के करीबियों का कहना है कि पत्र में पुलिस से संपर्क नहीं करने को कहा गया है। इसमें कहा गया है, "हम तुम्हारे घर को उड़ा देंगे। हम पहले भी रकम नहीं चुकाने पर एक ठेकेदार की हत्या कर चुके हैं।"

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक धोनी के परिवार को बीते सोमवार को एक धमकी भरा पत्र मिला था। यह पत्र कथित रूप से एक गैंगस्टर तस्लीम द्वारा भेजा गया है जिसने कुख्यात अपराधी दाऊद इब्राहीम का नजदीकी होने का दावा किया है।

पत्र में कहा गया है कि अगर धोनी 50 लाख रुपये की रकम नहीं देते हैं तो उनके परिवार को भयानक परिणाम भुगतने होंगे।

धोनी ने मंगलवार रात यह पत्र पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई। इसके तुरंत बाद धोनी की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

पुलिस प्रवक्ता एस.एन. प्रधान ने कहा, "धोनी को जेड श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करा दी गई है जिसमें उनके इर्दगिर्द 45 सुरक्षाकर्मी रहेंगे। इसके पहले उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी।"

रांची के पुलिस अधीक्षक संपत मीणा ने कहा, "तस्लीम जिसका नाम पहले पत्र में लिखा गया है, आपराधिक पृष्ठभूमि का व्यक्ति रहा है। वर्तमान में वह रांची में नहीं है। हमने मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया है।"

जांच टीम का गठन हटिया के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए. विजय लक्ष्मी के नेतृत्व में किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+