अनुवांशिक हृदय रोग में कारगर हो सकती है उच्च रक्तचाप की दवा
हाइपरट्रोफिक कार्डियोमायोपैथी (एचसीएम) एक अनुवांशिक हृदय रोग है। इस रोग के कारण, खासतौर से हृदय के बाएं कोष्ठक की मांस पेशियां सख्त हो जाती हैं।
यद्यपि इस रोग से पीड़ित रोगियों में आमतौर पर हल्के लक्षण उभर पाते हैं या फिर लक्षण का पता ही नहीं चल पाता। इस मामले में लगभग एक प्रतिशत रोगी बीमारी के किसी पूर्व लक्षण के बगैर ही अचानक हृदय गति रुकने से मौत (एससीडी) के मुंह में समा जाते हैं।
एचसीएम विभिन्न तरह के जीन में होने वाले उत्परिवर्तन के कारण पैदा होता है। ये विभिन्न तरह के उत्परिवर्तन कम या अधिक खतरनाक लक्षण पैदा करते हैं।
प्रैग्यू के ना हामोल्स हॉस्पीटल के जीरी कृपिका के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने एचसीएम के रोगियों में कैंडेसर्टन के दीर्घकालिक प्रभाव पर एक पूर्ण अंधा, दवा नियंत्रित, आकस्मिक अध्ययन किया।
इस अध्ययन में कृपिका के दल ने पाया कि कैंडेसर्टन हृदय के बाए कोष्ठक की सख्ती को कम करने के साथ ही एचसीएम के लक्षणों को घटाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications