राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देश को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति ने राष्ट्र के नाम जारी संदेश में कहा, "नव वर्ष की पहली किरण निकलने के साथ ही आइए हम सभी मिलकर नए साल को शांति, बंधुत्व व खुशहाली का वर्ष बनाने के लिए प्रार्थना करें।"
नव वर्ष के मौके पर देश के नागरिकों को अपनी शुभकामना देते हुए उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि नव वर्ष की पहली किरण का हमेशा नई उम्मीदों के साथ स्वागत किया जाता है। लेकिन इन उम्मीदों को संकल्प व समर्पण के साथ मिलकर काम करते हुए ही साकार किया जा सकता है।
अंसारी ने कहा, "आइए नव वर्ष पर एक मजबूत, संगठित, शांतिमय व समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आशा व्यक्त की कि नया साल हर व्यक्ति के लिए एक सुखद भविष्य लेकर आएगा।
प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि नया वर्ष दुनिया में शांति व समृद्धि लाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, "नए वर्ष की शुरुआत अपने देश के विकास व अपने नागरिकों की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प लेने का अवसर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications