बिहार में कैबिनेट की एक वर्ष में 49 बैठकें हुई
पटना, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंत्रिपरिषद ने बीते वर्ष में कुल 49 बैठकें की। इन बैठकों में राज्य के विकास एवं लोगों के कल्याण के लिए 758 फैसले किए गए।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के साथ ही नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक प्रति मंगलवार को करना निर्धारित किया था। मंत्रिमंडल सचिवालय के प्रधान सचिव गिरीश शंकर ने बुधवार को बताया कि वर्ष 2008 में जनवरी से 30 दिसंबर तक विभिन्न विभागों के 800 प्रस्तावों को कैबिनेट की बैठक में पेश किया गया। कैबिनेट की 49 बैठकों में पेश किए गए प्रस्तावों में से 758 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि शेष प्रस्तावों को सुधार के लिए संबंधित विभागों को वापस भेज दिया गया।
उन्होंने दावा किया कि कैबिनेट की बैठक में लिए गए 92 प्रतिशत फैसलों को मूर्तरूप दिया गया है। शंकर के अनुसार मंत्रिमंडल सचिवालय ने सभी विभागों को समय सीमा के अंदर कैबिनेट में किए गए फैसलों अमल करने का सख्त निर्देश दिया है जिसका अनुपालन सभी विभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फैसले के क्रियान्वयन की प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications