लश्कर कमांडर लखवी के प्रत्यपर्ण के लिए पाकिस्तान पर भारी दबाव

समाचार पत्र 'डान' ने वाशिंगटन से अमेरिकी और राजनयिक सूत्रों के हवाले से बुधवार को खबर दी है कि अमेरिकी अधिकारियों ने लखवी और मुंबई हमले में शामिल बंदूकधारियों के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत का टेप पाकिस्तान को सौंपा है।

सूत्रों के अनुसार अमेरिका के आवाज विशेषज्ञों ने इस टेप की जांच के बाद निष्कर्ष निकाला है कि इसमें लखवी की आवाज है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने लखवी की बातचीत का टेप खुद रिकार्ड किया है या फिर इसे भारत से हासिल किया है।

मुंबई पर 26 नवंबर को हुए हमले के बाद चार दिसम्बर को भारतीय अधिकारियों ने लखवी और लश्कर के भारतीय कार्रवाइयों के प्रमुख यूसुफ मुजम्मिल पर हमले का मुख्य सूत्रधार होने का संदेह जाहिर किया था।

आठ दिसम्बर को पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि लखवी सहित लश्कर के कई बड़े आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

'डान' ने कहा है कि पहले तो अमेरिकी अधिकारियों का विचार लखवी मामले पर बहुत स्पष्ट नहीं था, परंतु टेप सुनने के बाद उनका दृष्टिकोण बदल गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+