बांग्लादेश की नौवीं संसद में रिकार्ड 64 महिला सदस्य
विकास के पैमाने पर दुनिया के सबसे पिछड़े राष्ट्रों में से एक माने जाने वाले बांग्लादेश की राजनीति में कई दशकों से दो महिलाओं- शेख हसीना और खालिदा जिया- का प्रभुत्व बरकरार है।
महिलाओं के प्रभुत्व को और मजबूत करते हुए इस बार बांग्लादेश की नौवीं संसद में रिकार्ड 64 महिला सदस्य होंगी। संसद की 23 सीटों पर 19 महिलाओं ने भारी मतों से जीत हासिल की है। संविधान के अनुसार संसद में 45 महिला सदस्यों को नामांकित किया जाएगा। इनमें अधिकांश सत्तारूढ़ गठबंधन की सदस्य होंगी।
समाचार पत्र 'न्यू एज' के अनुसार आम चुनावों में कुल मिलाकर 60 महिलाएं 65 संसदीय क्षेत्रों से चुनाव मैदान में थीं। शेख हसीना, खालिदा जिया और रोशन इरशाद तीन-तीन निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार बनीं थीं।
हसीना और जिया सभी तीनों क्षेत्रों से विजयी रहीं , जबकि रोशन को दो स्थानों पर हार का सामना करना पड़ा। इसलिए 23 स्थानों पर चुनाव जीतने के बावजूद कुल विजयी महिलाओं की संख्या 19 है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications