'धार्मिक व्यक्ति ज्यादा सफल व अनुशासित होते हैं'

ऐसे लोगों में भौतिक मोह कम होता है, इनमें अच्छी समझ होती है, अपराधिक प्रवृत्ति का अभाव होता है, इनके व्यवहार स्वास्थ्यकर होते हैं, इनमें तनाव कम होता है और इनकी उम्र अधिक होती है।

युनिवर्सिटी ऑफ मियामी में प्राध्यापक माइकेल मैकुलाफ ने धर्म पर किए गए आठ दशकों के शोध का मूल्यांकन किया है। इस शोध को दुनियाभर से लिए गए विभिन्न तरह के व्यक्तियों के नमूनों के आधार पर संपन्न किया गया है।

उन्होंने न्यूरोसाइंस, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान व समाजशास्त्र जैसे समाजिक विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में प्रामाणिक सबूत इकट्ठा किया। सबूत यह कि धार्मिक विश्वास व धार्मिक व्यवहार लोगों में आत्मसंयम बढ़ाने में सक्षम हैं।

मैकुलाफ ने कहा, "मानव स्वभाव को समझने के लिए आत्मसंयम व आत्मनियंत्रण के महत्व को समाज विज्ञानी अच्छी तरह समझते हैं। लेकिन इस तरफ उतना ध्यान नहीं दिया गया। हमें उम्मीद है कि हमारा यह शोध पत्र वैज्ञानिक साहित्य की इस भूल की घूल झाड़ने में सफल होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+