बांग्लादेश में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दो वर्ष के आपातकाल के बाद लोकतांत्रिक प्रणाली का रुख कर रहे बांग्लादेश में विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं और लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

एजेंसी ने निर्वाचन अधिकारियों के हवाले से बताया कि देश में सुबह आठ बजे से मतदान जारी है जो शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान के शुरूआती घंटे में किसी प्रकार की अप्रिय घटना का कोई समाचार नहीं हैं।

बांग्लादेश की सैन्स समर्थित सरकार के मुख्य सलाहकार ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संदेश में विभिन्न राजनीतिक दलों से कहा है कि चुनाव के बाद वे जनता के फैसले को स्वीकार करने तथा मतदाताओं से ईमानदार एवं योग्य प्रतिनिधियों का चयन करने का अनुरोध किया।

300 सीटों वाली संसद के लिए सोमवार को 299 सीटों पर मतदान हो रहा है। एक प्रत्याशी का निधन हो जाने की वजह से एक सीट पर मतदान 12 जनवरी तक स्थगित कर दिया गया है।

देश भर में 35216 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं और इन चुनावों में 8.1 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राजधानी ढाका में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई।

आम चुनाव में मतदाता कुल 1,555 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। 200,000 से ज्यादा स्थानीय और 500 से ज्यादा विदेशी पर्यवेक्षक देश भर की चुनाव प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं।

चुनाव में मुख्य मुकाबला पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग और खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लोदश नेशनलिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधनों के बीच है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए.टी.एम. शमसुल हुडा देश में लोकतंत्र की बहाली को लेकर आशावान हैं। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों के लगभग 650,000 जवानों को विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+