पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर में भूकंप के झटके (लीड-1)
इस्लामाबाद, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्सों में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई लेकिन इनमें किसी किस्म के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी भूसर्वेक्षण विभाग का कहना है कि सुबह 8.37 बजे आए भूकंप का केंद्र पश्चिमोत्तर के चितराल कस्बे में 140 किलोमीटर गहराई पर था।
इससे पहले पाकिस्तान के मौसम विभाग ने भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 होने की सूचना दी थी। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक भूकंप में किसी किस्म के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके पाकिस्तान की राजधानी इस्माबाद में भी महसूस किए गए।
डॉन टीवी चैनल को मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था।
पिछले वर्ष अक्टूबर में बलूचिस्तान सूबे में आए भूकंप में 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इससे पहले 8 अक्टूबर 2005 में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 73,000 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications