तनाव घटाने के लिए भारत, पाक सैनिक अधिकारियों की वार्ता

समाचार पत्र 'द न्यूज' ने सोमवार को खबर दी कि रविवार को हॉटलाइन के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के मिलिट्री ऑपरेशंस के महानिदेशकों (डीजीएमओ)ने सीमा पर तनाव घटाने के संबंध में चर्चा की।

सामान्यत: दोनों अधिकारी नियमित रूप से मंगलवार को हॉटलाइन से चर्चा करते हैं, परंतु इस समय दोनों का वार्ता करना असामान्य कदम है।

एक सूत्र के हवाले से 'द न्यूज' ने कहा कि यह केवल दोनों देशों के शीर्ष सैनिक अधिकारियों की सहमति से ही संभव है। इससे अभी तनाव कम करने में मदद मिलेगी।

अखबार के अनुसार विश्लेषकों का मानना है कि कुछ समय के लिए तो भारत पर से युद्ध का बुखार उतर गया लगता है क्योंकि विश्लेषकों का मानना है कि दोनों देशों की सेनाओं के सीमा पर पूरी तरह तैयार रहने पर युद्ध नहीं भड़क सकता है।

एक अधिकारी के हवाले से अखबार ने कहा, "युद्ध का समय टल गया है। पाकिस्तान की अनिश्चित प्रतिक्रिया और उसकी कड़ी हवाई सुरक्षा के कारण भारत अब आतंकवादी ठिकानों पर भी हवाई हमले का साहस नहीं कर सकता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+