फिर से जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री बनने की तैयारी में हैं फारुक
यद्यपि कांग्रेस ने अभी तक यह निर्णय नहीं लिया है कि वह किसका समर्थन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का सोमवार दोपहर बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज से मुलाकात का कार्यक्रम है।
बैठक के बाद गठबंधन पर कांग्रेस के रुख की घोषणा हो सकती है। खबर है कि कांग्रेस फारुक के स्थान पर उनके पुत्र उमर अब्दुल्ला को मुख्यमंत्री बनाना अधिक पसंद करेगी।
एनसी ने 28 सीटों पर विजय हासिल की है और कांग्रेस के 17 विधायकों के समर्थन से वह सरकार बनाना चाहती है।
उधर उमर ने एक टेलीविजन चैनल से बात में संकेत दिया कि उनके पिता ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। उल्लेखनीय है कि फारुक पहले भी तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। फारुक ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि केवल वे ही मुख्यमंत्री बनेंगे और कांग्रेस का कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं बनेगा।
एनसी के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रविवार शाम उमर ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से बात की। दोनों युवा नेताओं ने पुरानी कड़वाहट भूलकर राज्य की स्थिति को देखते हुए भविष्य में मिलजुल कर काम करने का निर्णय लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications