लेबनान युद्ध की पुनरावृत्ति है गाजा कार्रवाई : नसरूल्लाह

बेरूत, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। लेबनानी शिया आंदोलन के नेता शेख हसन नसरूल्लाह ने गाजा पट्टी में जारी इजरायली हमलों की तुलना जुलाई 2006 में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायली कार्रवाई से की है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नसरूल्लाह ने बेरूत में रविवार को हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, "यह हिजबुल्लाह पर जुलाई में की गई कार्रवाई की पुनरावृत्ति है। लेकिन फिलीस्तीनी कामयाबी हासिल कर सकते हैं।"

12जुलाई 2006 को इजरायल ने लेबनान के खिलाफ 33 दिनों तक अभियान चलाया था। इजरायल ने यह कार्रवाई लेबनान-इजरायली सीमा के समीप हमले में हिजबुल्लाह द्वारा दो इजरायली सैनिकों को बंदी बनाने के विरोध में की थी।

इस संघर्ष में 1200 लोग मारे गए थे और लेबनान के नागरिक उड्डयन ढांचे को भीा बहुत नुकसान पहुंचा था। मरने वालों में भी अधिकांश लेबनानी नागरिक थे। संघर्ष में 10 लाख लेबनानी नागरिक और 300,000 इजरायली बेघर हो गए थे। इस संघर्ष में इजरायल भी करीब 190 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकांश सैनिक थे।

नसरूल्लाह का मानना है कि जिस तरह 2006 में लेबनान में हिजबुल्लाह को कामयाबी मिली थी उसी तरह गाजा भी सफल रहेगा। नसरूल्लाह ने कहा, "अमेरिकी और यहूदी फिलीस्तीन, लेबनान और सीरिया पर अपनी शर्ते थोपना चाहते हैं।"

नसरूल्लाह ने कहा, "अमेरिकी-इजरायली एजेंडा अरबों के लिए अपमानजनक समझौता कराना है।" उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अरब सरकारें अमेरिकी-यहूदी एजेंडे की भागीदार हैं।

उन्होंने कहा, "कुछ अरब देश हमास का खात्मा करना चाहते हैं जैसे इजरायल ने 2006 में हिजबुल्लाह का खात्मा करने की कोशिश की थी।"

नसरूल्लाह ने मिस्रवासियों से अनुरोध किया कि वे शांति समझौता मानने के लिए हमास पर दबाव नहीं बनाए। यदि वे ऐसा करेंगे तो वे भी गाजा की जनता के खिलाफ हो रहे अपराधों के भागीदार होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+