भाजपा के साथ कोई चुनावी गठबंधन नहीं : चिरंजीवी
मुख्य चुनाव आयुक्त एन. गोपालस्वामी से सोमवार को यहां मुलाकात के बाद चिरंजीवी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
चिरंजीवी ने कहा, "हम सभी धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ गठबंधन को तैयार हैं।"
उन्होंने कहा, "प्रजा राज्यम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, जबकि भाजपा धर्मनिरपेक्ष पार्टी नहीं है। लिहाजा इसके साथ कोई समझौता नहीं हो सकता।"
उन्होंने कहा कि चुनावी गठबंधन को लेकर कोई अंतिम निर्णय लेना अभी बाकी है।
चिरंजीवी ने कहा कि प्रजा राज्यम को नियमानुसार कोई चुनाव चिह्न् आवंटित करने के लिए उन्होंने चुनाव आयुक्त से निवेदन किया है।
आयोग ऐसी किसी नई पार्टी के सभी उम्मीदवारों को कोई एक चुनाव चिह्न् आवंटित नहीं करता, जो पहली बार चुनाव मैदान में उतरी हो।
ऐसी स्थिति में प्रत्येक उम्मीदवार को अलग-अलग चुनाव चिह्नें पर चुनाव लड़ना होगा।
चिरंजीवी ने कहा, "पार्टी की पहचान के लिए कोई एक चुनाव चिह्न् बहुत जरूरी है और हमने इस मुद्दे पर गोपालस्वामी से चर्चा की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications