लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को मैदान से बाहर कर देंगे : लालू (लीड-1)

प्रसाद ने भागलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब रेल क्षेत्र में भागलपुर की अपनी अलग पहचान होगी। उन्होंने कहा कि भागलपुर और गुवाहाटी के बीच जल्द ही विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

इसके पूर्व मुंगेर जिले के जमालपुर में रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण तथा वर्कशाप के आधुनिकीकरण कार्य का शिलान्यास करने के बाद लालू ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के लोग अगामी चुनाव में हमें जीरो पर आउट करने का सपना देख रहे हैं। उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। अगले चुनाव में हम विपक्ष को मैदान से ही बाहर कर देंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के कार्यकाल में नक्सली घटनाओं में वृद्घि हुई है। बिहार में कानून-व्यवस्था के नाम पर केवल राजनीति की जा रही है।

उन्होंने कहा, "नीतीश सरकार की सुस्ती के कारण ही पिछले दिनों कोसी नदी में बाढ़ आई। इस त्रासदी ने हजारों लोगों की जान ले ली और लाखों लोग इससे प्रभावित हुए लेकिन बाढ़ पीड़ितों को अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है।"

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए अरबों रुपए दिए लेकिन बिहार सरकार इन पैसों को खर्च नहीं कर पाई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+