भारत-पाक के बीच तनाव खत्म किया जाए : कयानी (राउंडअप)

इस्लामाबाद, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल अशफाक कयानी ने आग्रह किया है कि शांति और सुरक्षा की खातिर भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव को खत्म किया जाए।

कयानी ने सोमवार को चीन के उप विदेश मंत्री हे यही से मुलाकात की। इसके बाद सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया, "सेना प्रमुख ने भारत-पाक तनाव को खत्म करने और दोनों देशों में झगड़े को नजरअंदाज करने की बात कही।"

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने एक बार फिर दोहराया कि आतंकवाद के लिए पाकिस्तान की सरजमीं का इस्तेमाल किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।

दूसरी ओर मुंबई हमलों के बाद युद्ध के मुहाने पर खड़े दोनों पड़ोसी देशों के वरिष्ठ सैनिक अधिकारियों ने तनाव घटाने के लिए वार्ता की। समाचार पत्र 'द न्यूज' ने सोमवार को खबर दी कि रविवार को हॉटलाइन के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के मिलिट्री ऑपरेशंस के महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने सीमा पर तनाव घटाने के संबंध में चर्चा की।

सामान्यत: दोनों अधिकारी नियमित रूप से मंगलवार को हॉटलाइन से चर्चा करते हैं, परंतु इस समय दोनों का वार्ता करना असामान्य कदम है।

एक सूत्र के हवाले से अखबार ने कहा कि यह केवल दोनों देशों के शीर्ष सैनिक अधिकारियों की सहमति से ही संभव है। इससे अभी तनाव कम करने में मदद मिलेगी।

अखबार के अनुसार विश्लेषकों का मानना है कि कुछ समय के लिए तो भारत पर से युद्ध का बुखार उतर गया लगता है क्योंकि विश्लेषकों का मानना है कि दोनों देशों की सेनाओं के सीमा पर पूरी तरह तैयार रहने पर युद्ध नहीं भड़क सकता है।

उधर, ईरान ने मुंबई हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने की दिशा में प्रयास शुरू किए हैं और ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद भारतीय नेताओं से बातचीत करने के लिए भारत पहुंचने वाले हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+