आईएसआई व लश्कर के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अदालत में मुकदमा चले : भाजपा
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 26 नवंबर को हुए आतंकी हमले के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के राजनीतिक धड़े जमात-उद-दावा और आईएसआई के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अदालत में मुकदमा चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंबई हमलों में इन संगठनों की सक्रिय भागीदारी थी, यह बात किसी से छुपी नहीं है।
उन्होंने कहा कि सैन्य कार्रवाई अंतिम विकल्प हो सकता है लेकिन उनसे पहले सरकार को अन्य विकल्पों का भी सहारा लेना चाहिए। उन्होंने कहा, "भारत को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को विश्वास में लेना चाहिए तथा उसे पाकिस्तान से की जा रही आतंकी कार्रवाई के विरूद्ध संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की देख रेख के अधीन मिलीजुली सैनिक कार्रवाई करने हेतु मनाना चाहिए।"
उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि कराची को जलमार्ग से काट देना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष के मुताबिक यह कदम अंतर्राष्ट्रीय कानून के मुताबिक उचित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications