लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को मैदान से बाहर कर देंगे : लालू
प्रसाद, मुंगेर जिले के जमालपुर में रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण तथा वर्कशॉप के आधुनिकीकरण कार्य का शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के लोग आगामी चुनाव में हमें 'जीरो' पर आउट करने का सपना देख रहे हैं। लेकिन उनका सपना कभी पूरा नहीं होने वाला।
रेलमंत्री ने कहा कि नीतीश सरकार के कार्यकाल के दौरान बिहार में नक्सली घटनाओं में वृद्धि हुई है। बिहार में कानून-व्यवस्था के नाम पर केवल राजनीति की जा रही है। प्रसाद ने कहा कि पिछले दिनों कोसी नदी में आई बाढ़ भी नीतीश सरकार की सुस्ती का परिणाम रही।
रेल मंत्री प्रसाद ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए अरबों रुपए दिए, लेकिन बिहार सरकार इन पैसों को खर्च नहीं कर पाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications