सोमालिया के राष्ट्रपति यूसुफ ने इस्तीफा दिया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक दक्षिणी शहर बैडोया में संसद को संबोधित करते हुए यूसुफ ने अपने इस्तीफे की घोषणा की। सोमालियाई संसद में एक दिन पहले ही उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया गया था।
संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "14 अक्टूबर, 2004 को जब आपने मुझे चुना था तब मैंने वादा किया था कि अगर मैं अपना फर्ज नहीं निभा पाया तो पद छोड़ दूंगा। मैं अब अपना पद त्याग रहा हूं।"
गत 14 दिसम्बर को यूसुफ ने प्रधानमंत्री हुसैन को यह कहते हुए बर्खास्त कर दिया था कि वह अक्षम और अयोग्य हैं। हुसैन की बर्खास्तगी के एक दिन बाद ही सोमालियाई संसद ने उनके और उनकी सरकार के पक्ष में मतदान किया।
इसके बाद संसद के मत को खारिज करते हुए यूसुफ ने मोहम्मद महमूद गुलेद गामादेरे को नया प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया था। परंतु बुधवार को गामादेरे ने इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications