भारत-पाकिस्तान तनाव कम करने की ईरान की पहल
इस्लामाबाद , 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। ईरान ने मुंबई हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने की दिशा में प्रयास शुरू किए हैं और ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद भारतीय नेताओं से बातचीत करने के लिए भारत जा रहे हैं।
समाचार पत्र 'द न्यूज' ने कहा है कि ईरान क्षेत्र का पहला देश है जिसने भारत और पाकिस्तान के बीच राष्ट्राध्यक्ष स्तर पर मध्यस्थता करने का निर्णय लिया है।
अखबार के अनुसार इस हफ्ते के आरंभ में अहमदीनेजाद भारत दौरे पर जा सकते हैं। नई दिल्ली में वार्ता समाप्त करने के तुरंत बाद वे इस्लामाबाद भी पहुंच सकते हैं।
अखबार के अनुसार दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच तनाव बढ़ने से अहमदीनेजाद खासे परेशान हैं। दोनों देशों के साथ उनके मित्रता के संबंध हैं।
'द न्यूज' ने कहा है कि पाकिस्तान अहमदीनेजाद के इस प्रयास का स्वागत करेगा। ईरान के विदेशमंत्री एम. मोत्ताकी ताजा हालात के बारे में भारत और पाकिस्तान के विदेशमंत्रियों से पहले ही चर्चा कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications