गाजा पट्टी पर इजरायली हमले जारी (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इजरायल ने गाजा में इस्लामी विश्वविद्यालय और हमास के सरकारी कार्यालयों पर सोमवार तड़के हवाई हमले किए। इजरायली सेना के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी दी।
हमास नेता इस्माइल हानिया के आवास के समीप एक इमारत पर भी इजरायल ने हवाई हमला किया। शनिवार से जारी हमलों में अभी तक 300 से अधिक फिलीस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं।
इजरायल ने 19 दिसम्बर को समाप्त हुए संघर्ष विराम के बाद रॉकेट हमलों के जवाब में गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बमबारी की।
इजरायली मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार हमास द्वारा गाजा में दो वर्ष से भी ज्यादा अर्से से बंधक बनाया गया एक इजरायली सैनिक गिलाद शाहलित भी हमले में घायल हो गया।
रविवार को संयुक्त सुरक्षा परिषद ने गाजा पट्टी में तत्काल संघर्ष खत्म करने की अपील की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications