धूम्रपान पर प्रतिबंध के तीन महीने बाद भी छत्तीसगढ़ में कोई मामला दर्ज नहीं
पुलिस मुख्यालय के शीर्ष अधिकारियों के अनुसार राज्य के 40,000 पुलिस कर्मी धूम्रपान का कोई एक मामला भी अभी तक नहीं तलाश पाए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को शनिवार को बताया, "हम अभी भी सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंध के तहत किसी मामले के इंतजार में हैं। हालांकि यह काम कोई मुश्किल नहीं है, लेकिन पुलिसकर्मी अन्य गंभीर कामों में पहले से इतना उलझे हुए हैं कि इस तरफ ध्यान नहीं दे पाए हैं।"
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने पिछले दो अक्टूबर से सरकारी व निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, पार्को, हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस स्थानकों, होटलों, रेस्तराओं व सड़कों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगा दिया था। धूम्रपान के कारण प्रति वर्ष 900,000 लोग मौत के मुंह में समा जाते हैं।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गिरधारी नायक ने कहा, "चूंकि यह मामला आम आदमी के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है, लिहाजा पुलिस इस प्रतिबंध को लागू करने को लेकर बहुत गंभीर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications