विस परिणाम: जम्मू कश्मीर में मतगणना जारी (लीड-1)
मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.आर. शर्मा ने बताया कि रविवार को राज्य के सभी 22 जिला मुख्यालयों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का काम सुबह नौ बजे आरंभ हुआ।
राज्य में 17 नवंबर से 24 दिसम्बर तक सात चरणों में मतदान हुआ। राज्य के लगभग 63 फीसदी मतदाताओं ने अलगाववादियों द्वारा चुनावों का बहिष्कार करने की अपील को ठुकराते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विश्लेषकों का अनुमान है कि 87 सीटों वाली राज्य विधानसभा में इस बार अनेक चुनाव विश्लेषकों ने किसी एक दल को बहुमत न मिलने का अनुमान प्रकट किया है।
एक उर्दू साप्ताहिक के संपादक ताहिर मोहिउद्दीन ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई पार्टी बहुमत का जादुई आंकड़ा पा लेगी।"
वर्ष 2002 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस 28 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। उस चुनाव में कांग्रेस को 20 पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को 16 और निर्दलीयों को 15 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
इसके अतिरिक्त पैंथर्स पार्टी को चार और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)को दो जबकि भारतीय जनता को महज एक सीट पर जीत हासिल हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications