बेंगलुरू में ब्रिगेडियर के आवास में घुस आया छात्र मारा गया (लीड-1)
उलसूर क्षेत्र के इंस्पेक्टर एम. के. थम्मैया ने आईएएनएस से कहा, "ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर स्थित ब्रिगेडियर पी.एस. रवीन्द्रनाथ के आवासीय परिसर में आत्मसमर्पण करने की जगह दीवार फांदने की कोशिश करने पर संतरी ने युवक को मार गिराया।"
ब्रिगेडियर रविन्द्रनाथ सेना के कर्नाटक और केरल उप क्षेत्र कमांडर हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि जब यह घटना हुई तो ब्रिगेडियर अपने परिवार के साथ आवास में मौजूद थे।
गोली लगने के बाद मुकर्रम को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार मोहम्मद मुकर्रम मध्यरात्रि को मोटरसाइकिल से जा रहा था। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने मोटरसाइकिल की रफ्तार और तेज कर दी। इसी क्रम में वह मध्यवर्ती जिले के पूर्वी हिस्से में उलसूर स्थित निषिद्ध रक्षा क्षेत्र में घुस गया। इसके पुलिस ने संतरी को अलर्ट कर दिया था।
उलसूर इलाके के पुलिस उपायुक्त बी.के. सिंह ने आईएएनएस को बताया, "उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा गया। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने हवा में तीन चक्र गोलियां भी चलाईं, लेकिन इसके बाद भी उसने आत्मसमर्पण नहीं किया।"
सिंह के अनुसार यह घटना रविवार को तड़के दो बजे घटी। उन्होंने कहा, "रक्षा अधिकारियों से मिली शिकायत के बाद अनधिकृत रूप से घुसपैठ का मामला दर्ज कर लिया गया है।"
सिंह के अनुसार मुकर्रम के पिता ड्राइवर हैं। मुकर्रम का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications