पाकिस्तान में हुए विस्फोट में 34 की मौत, 50 से अधिक घायल (लीड-2)
इस्लामाबाद, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम सीमावर्ती प्रांत के बुनेर जिले में एक मतदान केंद्र में रविवार को हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए।
स्थानीय मीडिया ने खबर दी है कि मरने वालों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।
पहले आई खबरों में कहा गया था कि बम मतदान केंद्र के अंदर छुपाया गया था और मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद ही वह फट गया। यहां संसदीय उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा था।
विस्फोट में एक स्कूल बूरी तरह तबाह हो गया। हमला तालिबान ने किया, जो इस्लामी कानून लागू करने की मांग कर रहा है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने बुनेर क्षेत्र के शलबंदाई के एक स्कूल में बने मतदान केंद्र में विस्फोट कर दिया।
उल्लेखनीय है कि यहां पूर्व मंत्री अब्दुल मतीन खान की मौत से खाली हुई एसेंबली सीट के लिए मतदान हो रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications