विस चुनाव : जम्मू-कश्मीर में किसी दल को समर्थन नहीं देगी भाजपा (लीड-1)

नई दिल्ली में पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "कांग्रेस और न ही पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और न ही नेशनल कांफ्रेंस को समर्थन देने का सवाल है।"

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम पार्टी की योजना के अनुरूप हैं। किसी भी दल के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि कई विचारधारात्मक मतभेद हैं। भाजपा को छोड़कर राज्य की करीब सभी पार्टियां परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से आतंकवादियों का समर्थन कर रही हैं।

उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता चमनलाल गुप्ता ने जम्मू में आईएएनएस से कहा, "अमरनाथ जमीन विवाद के समय रहे पीडीपी के रुख और उसके अलगाववादी एजेंडा की वजह से उसके साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं है। "

राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी नेशनल कांफ्रेंस से गठबंधन के सवाल पर गुप्ता ने कहा कि उमर अब्दुल्ला वाजपेयी सरकार में शामिल होने को अपनी भूल करार दे चुके हैं, ऐसे में उनके साथ भी गठबंधन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो पार्टी जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों को सत्ता में समान भागीदारी देगी और जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताने के एजेंडे पर सहमत होगी, भाजपा उसका ही साथ देगी।

इंडो-एशयन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+