पाक नागरिक साबित होने पर कसाब को मिल सकती है कानूनी मदद (लीड-1)

इस्लामाबाद, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुंबई हमले के दौरान जिंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को पाकिस्तान कानूनी सहायता मुहैया कराने पर विचार कर सकता है, यदि यह साबित हो जाए की वह पाकिस्तानी नागरिक है।

एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, "नई दिल्ली पाक उच्चायोग को कसाब से एक पत्र मिला है जिसमें कानूनी मदद की मांग की गई है।"

उन्होंने कहा, "अगर कसाब पाकिस्तानी है तो हम उसे कानूनी मदद देंगे और ऐसा करने के लिए हम अधिकृत भी होंगे।"

उन्होंने कहा कि कसाब का नाम राष्ट्रीय पंजीकरण एवं डाटाबेस प्राधिकरण (एनडीआरए) में नहीं है। दरअसल, एनडीआरए पाकिस्तान के नागरिकों के लिए पहचान पत्र और पासपोर्ट मुहैया कराता है।

एक अन्य अधिकरी ने बताया कि कसाब के बारे में जानकारी अमेरिका के माध्यम से पाकिस्तान को मिली है। उन्होंने कहा, "हमें कसाब की स्वीकारोक्ति और पाक के लोगों के साथ उसके बातचीत की रिपोर्ट की जानकारी मिली है।" हालांकि उन्होंने कहा कि इतने भर से साबित नहीं हो जाता कि वह सचमुच पाकिस्तानी है।

समाचार पत्र 'द न्यूज' ने रविवार को एक खबर प्रकाशित की जिसमें कहा गया है कि अमेरिका और ब्रिटेन ने पाकिस्तान को इस बात के सबूत दिए हैं कि मुंबई में हमला करने वाले पाकिस्तानी ही थे। इसमें कसाब के पाकिस्तानी होने के सबूत की बात भी शामिल है।

गौरतलब है कि गत 26 नवंबर को मुंबई में ताजमहल होटल और ओबरॉय होटल समेत कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 175 लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+