पाकिस्तान में हर महीने 1 पत्रकार की हत्या

इस्लामाबाद, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में वर्ष 2008 में 12 पत्रकारों की हत्या कर दी गई और 201 के साथ दुर्व्यवहार हुआ। मीडिया अनुसंधान और विकास क्षेत्र में कार्यरत एक गैर सरकारी संगठन की रिपोर्ट में ये आंकड़े दिए गए हैं।

रविवार को जारी हुई इस रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक स्थान पंजाब प्रांत है। यहां पत्रकारों के खिलाफ हिंसा के 64 मामले दर्ज किए गए।

अगला स्थान इस्लामाबाद का है जहां पत्रकारों के खिलाफ हिंसा के 51 मामले हुए। सिंध में 39, उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत में 22, संघ शासित कबायली इलाके में 16 और बलूचिस्तान में पत्रकारों के खिलाफ हिंसा के 14 मामले दर्ज किए गए।

रिपोर्ट के अनुसार हर महीने औसतन एक पत्रकार की हत्या, तीन से अधिक की गिरफ्तारी या अपहरण, छह पर हमला या उनको जख्मी करने तथा 10 को धमकाने की घटनाएं हुईं। हर महीने औसतन दो मीडिया संस्थानों के खिलाफ प्रतिबंध आदेश दिए गए। कुल मिलाकर हर महीने मीडिया के खिलाफ हिंसा के औसतन 17 मामले हुए।

पंजाब और उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत में तीन-तीन, बलूचिस्तान और सिंध में दो-दो तथा इस्लामाबाद और कबायली इलाके में एक -एक पत्रकार की हत्या हुई। पंजाब प्रांत में आर्थिक कठिनाइयों के कारण एक पत्रकार के आत्महत्या करने का मामला भी दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी या अपहरण की कुल 13 वारदातों में 40 पत्रकारों को निशाना बनाया गया। वर्ष 2008 में हमले की कुल 41 वारदातों में 74 पत्रकार गंभीर या मामूली रूप से जख्मी हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+