विस परिणाम : नेशनल कांफ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी (लीड-5)

अधिकारियों के अनुसार नेशनल कांफ्रेंस ने कश्मीर घाटी में 20 सीटें जीत ली है और सात सीटों पर वह आगे चल रही है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) इन सीटों पर दूसरे स्थान पर रही।

उधर पीडीपी के खाते में अब तक 15 सीटें आई हैं और आठ सीटों पर वह आगे चल रही है।

कांग्रेस की झोली में अब तक 10 सीटें आई हैं और वह छह सीटों पर आगे चल रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिंदु बहुल जम्मू क्षेत्र में 10 सीटें जीती हैं और वह एक पर आगे चल रही है।

कुल 87 सीटों वाली राज्य विधानसभा के लिए राज्य भर के अनेक जिला मुख्यालयों पर रविवार सुबह नौ बजे मतगणना का काम आरंभ हुआ।

नेशनल कांफ्रेंस से फारुक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने क्रमश: हजरतबल और गांदरबल विधानसभा सीटों से जीत हासिल की है।

पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने अनंतनाग से जबकि उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती ने वाची विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में 17 नवंबर से 24 दिसम्बर के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था। मतदान के दौरान राज्य के लगभग 63 फीसदी मतदाताओं ने अलगाववादियों द्वारा चुनावों का बहिष्कार करने की अपील को ठुकराते हुए अपने मताधिकार का उपयोग किया था।

विश्लेषकों ने 87 सीटों वाली राज्य विधानसभा में इस बार अनेक चुनाव विश्लेषकों ने किसी एक दल को बहुमत न मिलने का अनुमान प्रकट किया है।

वर्ष 2002 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस 28 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। उस चुनाव में कांग्रेस को 20 पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को 16 और निर्दलीयों को 15 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

इसके अतिरिक्त पैंथर्स पार्टी को चार और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को दो जबकि भाजपा को महज एक सीट पर जीत हासिल हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+