विस चुनाव: अमरनाथ विवाद से जम्मू में भाजपा को लाभ
वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में केवल एक सीट जीतने वाली भाजपा इस समय जम्मू क्षेत्र की 12 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।
पनुन कश्मीर के राष्ट्रीय प्रवक्ता कमाल हक ने आईएएनएस से कहा, "जम्मू क्षेत्र में ध्रुवीकरण के कारण भाजपा का प्रदर्शन बेहतर हुआ।"
कश्मीर से ही जुड़े राज कौल ने हक की टिप्पणी से सहमति जताई। कौल ने कहा कि यह बहुत कुछ संभावनाओं के अनुरूप ही हुआ है। लोग वास्तव में धार्मिक संवेदना को चोट पहुंचाए जाने के कारण अपने गुस्से को प्रदर्शित करना चाहते थे।
बहरहाल कुछ दूसरे लोगों का मानना है कि जम्मू में चुनाव नतीजे वहां के लोगों की क्षेत्रीय आकांक्षाओं का प्रतीक है।
कश्मीर से ही संबंधित राशनिक खेर ने कहा कि जम्मू में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर होना धार्मिक भावनाओं की नहीं, बल्कि क्षेत्रीय आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति है। पिछले चुनाव में भी भाजपा जम्मू के सभी क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications