विस परिणाम : सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है नेशनल कांफ्रेंस (लीड-4)
कुल 87 सीटों वाली राज्य विधानसभा के लिए राज्य भर के अनेक जिला मुख्यालयों पर रविवार सुबह नौ बजे मतगणना का काम आरंभ हुआ। दोपहर तक घोषित 11 नतीजों में नेशनल कांफ्रेंस ने चार में जीत हासिल की थी जबकि 26 पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे।
नेशनल कांफ्रेंस से फारुक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने क्रमश: हजरतबल और गांदरबल विधानसभा सीटों से जीत हासिल की है।
पीपुल्स डेमोकेट्रिक पार्टी (पीडीपी) के उम्मीदवार 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने अनंतनाग से जबकि उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती ने वाची विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है।
लगभग तीन साल तक राज्य में सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस 11 स्थानों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है और वह 11 स्थानों पर आगे चल रही है।
राज्य में 17 नवंबर से 24 दिसम्बर के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था। मतदान के दौरान राज्य के लगभग 63 फीसदी मतदाताओं ने अलगाववादियों द्वारा चुनावों का बहिष्कार करने की अपील को ठुकराते हुए अपने मताधिकार का उपयोग किया था।
विश्लेषकों ने 87 सीटों वाली राज्य विधानसभा में इस बार अनेक चुनाव विश्लेषकों ने किसी एक दल को बहुमत न मिलने का अनुमान प्रकट किया है।
वर्ष 2002 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस 28 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। उस चुनाव में कांग्रेस को 20 पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को 16 और निर्दलीयों को 15 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
इसके अतिरिक्त पैंथर्स पार्टी को चार और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को दो जबकि भारतीय जनता को महज एक सीट पर जीत हासिल हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications