श्रीलंका में आत्मघाती विस्फोट में मरने वालों की संख्या आठ हुई (लीड-2)

'लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम' (लिट्टे) के संदिग्ध सदस्यों द्वारा किए गए इस आत्मघाती विस्फोट में नागरिक सुरक्षा बल (सीडीएफ) के एक अधिकारी समेत सात जवानों और एक आम नागरिक की मौत हो गई।

इससे पहले आई रिपोर्ट में मृतकों की संख्या पांच बताई गई थी लेकिन कुछ घायलों की अस्पताल में मौत हो जाने से उनकी संख्या बढ़कर आठ हो गई।

श्रीलंका के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नानयक्कारा के अनुसार 'लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम' (लिट्टे) के संदिग्ध सदस्यों ने कोलंबो से 10 किलोमीटर दूर वाट्टला में स्थित सीडीएफ की चौकी के निकट यह आत्मघाती हमला किया था।

नानयक्कारा ने कहा, "लिट्टे के आत्मघाती दस्ते का सदस्य सीडीएफ की चौकी के अंदर गया और उसने अपने आप को उड़ा लिया। घटना में एक सीडीएफ अधिकारी, छह जवानों और एक आम नागरिक की मौत हो गई।"

उन्होंने बताया कि हमले में घायल हुए 17 लोगों को कोलंबो और रागमा के सरकारी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। मामले की जांच के लिए सेना के जवानों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+