विस परिणाम : ताजा रुझानों के मुताबिक नेशनल कांफ्रेंस बढ़त पर (लीड-3)
रविवार सुबह नौ बजे मतगणना शुरू होने के तीन घंटों के बाद नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार 24 सीटों पर, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के उम्मीदवार 20 सीटों पर, कांग्रेस के उम्मीदवार 14 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार 12 सीटों पर अपने निकटतम उम्मीदवारों से आगे चल रहे हैं।
नेशनल कांफ्रेंस ने कूपवाड़ा जिले की गुरेज सीट पर जीत हासिल की है।
राज्य में 17 नवंबर से 24 दिसम्बर के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था। मतदान के दौरान राज्य के लगभग 63 फीसदी मतदाताओं ने अलगाववादियों द्वारा चुनावों का बहिष्कार करने की अपील को ठुकराते हुए अपने मताधिकार का उपयोग किया था।
विश्लेषकों ने 87 सीटों वाली राज्य विधानसभा में इस बार अनेक चुनाव विश्लेषकों ने किसी एक दल को बहुमत न मिलने का अनुमान प्रकट किया है।
वर्ष 2002 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस 28 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। उस चुनाव में कांग्रेस को 20 पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को 16 और निर्दलीयों को 15 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
इसके अतिरिक्त पैंथर्स पार्टी को चार और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को दो जबकि भारतीय जनता को महज एक सीट पर जीत हासिल हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications