वर्षो से अमेरिका के साथ दोहरा खेल खेलता रहा है पाकिस्तान !
करीब 29 साल तक सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) में काम करने के बाद वर्ष 2006 में अवकाश ग्रहण करने वाले ब्रूस रीडेल ने कहा कि अमेरिका से अरबों डॉलर लेने के बावजूद परवेज मुशर्रफ ने अलकायदा को कबायली इलाके में फिर से संगठित होने की अनुमति दी।
इंटरनेशनल हेराल्ड ट्रिब्यून के अनुसार रीडेल ने कहा कि हमारा सहयोगी दोहरा खेल खेलता रहा है। कोई भी आपको धोखा दे सकता और दोहरा खेल खेल सकता है लेकिन छह साल बाद आप इसे पकड़ना आरंभ कर सकते हैं।
रीडेल के दृष्टिकोण का महत्व इसलिए है कि क्योंकि वे नव निर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा के सत्ता हस्तातंरण दल में आतंकवादी मामलों के विशेषज्ञ हैं। पाकिस्तान के कबायली इलाके में आतंकवादी तंत्र को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा मानने वाले लोगों में से वे एक हैं।
रीडेल का मानना है कि पाकिस्तान की खुफिया इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के अफगानिस्तान सीमा के आतंकवादियों से संपर्को को तोड़ने का रास्ता बुश प्रशासन कभी भी खोज नहीं पाया।
रीडेल चाहते हैं कि अमेरिका भविष्य में भारत के खिलाफ उपयोग हो सकने वाले बड़े हथियारों के बजाय पाकिस्तान को हेलीकाप्टर और रात में देखने में सक्षम चश्में आदि दे, जो आतंकवादियों से लड़ने में सहायक हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications