अमेरिका ने इजरायल को चेतावनी देने के साथ ही हमास की निंदा की (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रवक्ता गार्डन जोहंड्रो ने कहा कि हमास के खिलाफ सैनिक कार्रवाई में इजरायल को नागरिकों की मौतों से बचना चाहिए। इसी बयान में जोहंड्रो ने इजरायल पर हमले और आतंकवाद को संरक्षण देने के लिए हमास की निंदा की।

टेक्सास के क्रावफोर्ड स्थित अपने फार्म हाउस में क्रिसमस की छुट्टियां मना रहे राष्ट्रपति जार्ज बुश ने मध्य पूर्व की स्थिति पर विदेशमंत्री कोंडोलिजा राइस से चर्चा की। इजरायल के हमले के संबंध में उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्टीफन हैडली ने विस्तृत जानकारी दी।

जोहंड्रो ने बताया कि बुश ने मध्य पूर्व की ताजा स्थिति के बारे में सऊदी शाह अब्दुल्ला से भी टेलीफोन पर बात की। दोनों की बातचीत के बारे में विस्तृत जानकारी देने से प्रवक्ता ने इनकार कर दिया।

इस बात की संभावना नहीं है कि इजरायली कार्रवाई के बारे में बुश कोई सार्वजनिक बयान देंगे।

हवाई में छुट्टियां बिता रहे नव निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के प्रवक्ता ब्रूक एंडरसन ने कहा कि ओबामा गाजा की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

उधर विदेशमंत्री कोंडोलिजा राइस ने 19 दिसम्बर को समाप्त हुए संघर्ष विराम समझौते को तुरंत लागू करने को कहा है। अपने बयान में राइस ने इजरायल के खिलाफ राकेट और मोर्टार हमलों की कड़ी निंदा करते हुए संघर्ष विराम तोड़ने और हिंसा आरंभ करने के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया।

उल्लेखनीय है कि इजरायल के लड़ाकू विमानों ने शनिवार रात को गाजा पट्टी में इस्लामी हमास आंदोलन के ठिकानों सहित सुरक्षा केंद्रों और सड़कों पर बमबारी की। इजरायल ने कहा है कि हवाई हमला हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर की जाने वाली सैनिक कार्रवाई का पहला चरण है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इजरायली लड़ाकू विमानों ने उत्तरी गाजा की एक प्रमुख सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया। गाजा में हमास के अधिकारियों ने कहा कि इजरायली हमले में एक धातु कारखाना नष्ट हो गया है। इजरायल का आरोप है कि इस कारखाने में राकेट बनाए जाते थे।

इजरायली विमानों ने गाजा में हमास से संबंधित एक सामाजिक संगठन की इमारत पर भी बमबारी की।

फिलिस्तीन स्वास्थ्य मंत्रालय के आपात सेवा प्रमुख मोवईया हसनैन ने बताया कि कम से कम 225 लोगों की मौत हुई है और 750 के करीब लोग घायल हुए हैं।

गाजा में हमास के प्रवक्ता फैजी बारहोम ने कहा कि इस्लामी आंदोलन समर्पण नहीं करेगा और फिलिस्तीनी लोग तथा हमास आंदोलन यहूदी शत्रुओं के विरोध प्रतिरोध जारी रखेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+